शत्रुघ्न सिन्हा के घर हुई फायरिंग
शत्रुघ्न सिन्हा के घर हुई फायरिंग
मुंबईः बॉलिवुड अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित आवास पर रविवार को अचानक बंदूक से फायरिंग हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है और ना ही यह फायरिंग जानबूझकर की गई थी। दरअसल, सिन्हा के मुंबई के जुहू स्थित घर पर तैनात पुलिस कांस्टेबल की बंदूक की देखभाल कर रहा था, इसी दौरान उनकी बंदूक से गलती से गोली चल गई। घटना के बाद कुछ देर तक अफरातफरी मची थी लेकिन यह समझते देर नही लगी कि यह घटना महज एक इत्तेफाक थी। बाद में सभी ने राहत की सांस ली।