• Subscribe Us

logo
04 मई 2024
04 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > अंतरराष्ट्रीय

चॉकलेट खाने से 8 साल के लड़के की मौत

Posted on: Sun, 27, Nov 2022 4:19 PM (IST)
चॉकलेट खाने से 8 साल के लड़के की मौत

नेशनल डेस्कः चाकलेट के शौकीन बच्चों और अभिभावकों के लिये बुरी खबर है। तेलंगाना के वारंगल में चॉकलेट खाने से 8 साल के लड़के की मौत हो गई। ये घटना विश्व के तमाम परिवारों के लिये सबक है। पुलिस के मुताबिक, वारंगल के रहने वाले कंघन सिंह विदेश से बेटे के लिए चॉकलेट लाए थे। 8 साल के संदीप ने चॉकलेट खाई, तो वह उसके गले में फंस गई। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान चली गई।

दूसरी क्लास में पढ़ने वाला संदीप शनिवार को घर से कुछ चॉकलेट्स लेकर स्कूल गया। चॉकलेट खाने के बाद वह हांफने लगा और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। टीचर ने स्कूल अथॉरिटी को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। डॉक्टरों ने दम घुटने को मौत की वजह बताया है। भाष्कर डिजिटल में पब्लिश खबर के मुताबिक संदीप के पिता कंघन सिंह वारंगल में इलेक्ट्रिक शॉप चलाते हैं। वे 20 साल पहले राजस्थान से यहां आए थे। उनके चार बच्चे हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।