• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

Posted on: Tue, 23, Mar 2021 11:18 PM (IST)
डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

गोलूवाला, राजस्थान (बलविन्द्र खरोलिया) पुलिस ने सोमवार देर शाम को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को एक किलो सात सौ ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने सरावां वाला के पास नाकाबंदी कर रखी थी इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से लगभग डेढ़ किलो अफीम जब्त की गई।

आरोपी की पहचान पंकज कुमार पुत्र सुभाष चंद्र उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं 12 चोहिलावाली पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाऊन के रूप में हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच सदर एसएचओ मान सिंह को सौंप दी है। पुलिस टीम में थानाप्रभारी ओमप्रकाश सुथार, एएसआई हंसराज, हैड कांस्टेबल महेश कुमार, हरीराम शर्मा, कांस्टेबल कृपाला राम, महेंद्र कुमार, विष्णुदत्त, ड्राइवर सुरेन्द्र कुमार शामिल रहे। ज्ञात रहे थानाप्रभारी ओम प्रकाश सुथार ने गत सप्ताह ही अफीम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को दो किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस की इस माह में अफीम के खिलाफ दूसरी कार्रवाई है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।