• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सूट गंदा होने के डर से किसानों से नही मिलते मोदी

Posted on: Sun, 11, Sep 2016 8:18 PM (IST)
सूट गंदा होने के डर से किसानों से नही मिलते मोदी

आजमगढ़: जिले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विशाल रैली को सम्बेाधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने लोगों से पूछा कि क्या आपने कभी पीएम नरेंद्र मोदी की किसी किसान के साथ फोटो देखी है? उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की किसान के साथ फोटो नहीं मिल सकती, क्योंकि ऐसा करने से उनके कपड़े गंदे हो जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी इसलिए आप लोगों के बीच नहीं आते कि कहीं उनका 15 लाख का सूट मैला न हो जाए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा का आज छठा दिन है। राहुल गांधी की रैली आजमगढ़ के अलावा मऊ और गाजीपुर में भी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट राहुल कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच जाकर अपनी पार्टी का एजेंडा भी बताएंगे। ज्ञात हो कि राहुल गांधी की किसान यात्रा देवरिया के रूद्रपुर से शुरू हुई थी जो दिल्‍ली तक जाएगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट