• Subscribe Us

logo
06 मई 2024
06 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बीए अंतिम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दिया, कहा मै गलत नहीं

Posted on: Mon, 23, May 2022 10:37 PM (IST)
बीए अंतिम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दिया, कहा मै गलत नहीं

बस्‍ती, 23 मई। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के तुरकौलिया गांव में स्नात अंतिम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दिया। वह छेड़खानी और फब्तियों से परेशान हो गई थी। लोग भी उसे गलत समझने लगे थे। मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में उसने इस बात का जिक्र किया है कि वह इतनी गलत नही जितना समझा जा रहा है। छात्रा ने सुसाइड नोट में अपनी गनती की माफी भी मांगा है।

युवती के मामा का आरोप है कि गांव का युवक उसके कॉलेज आते जाते छेड़खानी करता था। उसके बारे में अफवाह फैलाता था। युवती के मामा ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोनहा थाना क्षेत्र के छनवतिया गांव की निवासी प्रतिभा (19) बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह तुरकौलिया गांव में अपने मामा रमेश के घर रह कर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार को घर में ही छत के कुंडी से रस्सी के सहारे उसका फंदे से लटकता शव मिला। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि युवती के बाएं हाथ से एक सुसाइड नोट बरामद मिला है। इसमें उसने अपनी मर्जी से सुसाइड करना बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।