• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

भाजपा का बंद, छिटपुट मामलों के अलावा शांतिपूर्ण

Posted on: Wed, 26, Sep 2018 3:56 PM (IST)
भाजपा का बंद, छिटपुट मामलों के अलावा शांतिपूर्ण

उत्तर दिनाजपुरः (पवन शुक्ल) पुलिस की गोली से दो छात्रों की मौत को लेकर भारतीय जनता पार्टी के 12 घंटे के बंद दम सुबह से ही दिखने लगा। ट्रेन रोकी, सड़क जाम किया, बाजार बंद रहे, बैंकों पर ताले में लटकते मिले। वहीं कुछ जगहों पर आगजनी की भी घटनाएं हुई। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया। सिलीगुड़ी में सुबह से आटो ब़द रहे जिसके कारण लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पडा। शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसर रहा। कुछ एक सरकारी कार्यालय तो खुले थे पर बैंक बंद रहे। उधर इस्लामुर के श्री कृष्णपुर में बस में आगलगी, कॉलेज मोर में बस तोड़ फोड़ पर लाठीचार्ज चार्ज किया गया जिसमें कई लोग घायल हो गए। लाठी चार्ज के बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार छिटपुट मामलों के अलावा बाकी हिस्से में बंद शांतिपूर्ण रहा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।