• Subscribe Us

logo
06 मई 2024
06 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > अंतरराष्ट्रीय

यहां तेजी से बढ़ रहा है टाॅपलेस होने का फैशन

Posted on: Sat, 22, Aug 2015 6:37 PM (IST)
यहां तेजी से बढ़ रहा है टाॅपलेस होने का फैशन

न्यूयॉर्क (22 अगस्‍त): (न्यूज 24) न्यूयॉर्क सिटी प्रशासन आजकल एक अजीबोगरीब परेशानी से जूझ रहा है। आला अफसरों ने न्यूयार्क के टाइम्स स्कवायर पर पर्यटकों के लिए पोज देने वाली टॉपलेस महिलाओं की बढ़ती तादाद रोकने के लिए एक टास्क फोर्स बनाई है।

दरअसल यहां के टाइम्स स्कवायर पर ऐसी महिलाओं की तादाद तेजी से बढ़ रही है जो टिप के तौर पर कुछ डॉलर के बदले पर्यटकों को अर्द्धनग्न पोज दे रही हैं। ये टॉपलेस महिलाएं कार्टून या सुपरहीरो कैरेक्टर के तौर पर टाइम्स स्कवायर पर पर्यटकों के कैमरों के लिए पोज देती हैं और फिर उनसे डॉलर हासिल करने के लिए जोर-जबरदस्ती भी करती हैं।

इस नई समस्या से परेशान न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डी बलेसियो कहते हैं, ‘पिछले कुछ महीनों से टाइम्स स्कवायर पर शरीर के ऊपरी हिस्से को खोले महिलाओं के घूमने के औचित्य पर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्कवायर पर यह बढ़ता चलन शहर के लोगों और पर्यटकों दोनों को परेशान और शर्मसार कर रहा है।श्

शहर से इस आफत को हटाने के लिए टास्कफोर्स गठित करने की खबर पर इन महिलाओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उनमें से एक ने कहा, बलेसियो बादशाह नहीं हैं। एक नागरिक के तौर पर उन्हें जो अधिकार हैं वे मुझे भी हैं। हम कोई गैरकानूनी काम नहीं कर रहे हैं। हम कलाकार हैं और सड़कों पर प्रदर्शन करते हैं। हमें अपनी हद के बारे में मालूम है और हम इसी में रह कर काम करते हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।