• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

देवरिया में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस का वाहन टूटा, 3 पुलिसकर्मी घायल

Posted on: Sun, 19, Jun 2022 10:23 PM (IST)
देवरिया में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस का वाहन टूटा, 3 पुलिसकर्मी घायल

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र में अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने रविवार को जमकर धरना प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस के सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त किए जाने की भी खबर है। 3 पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना मिली है। विश्वसनीय विभागीय सूत्रों के अनुसार पुलिस ने करीब दो दर्जन युवाओं को उपद्रव फैलाने के आरोप में हिरासत में लिया है। लेकिन बहुत ही दुःख का विषय है कि बरहज थाना के एसएचओ से लेकर सी ओ, एडिशनल एसपी, एस पी, डी एम, एडीएम प्रशासन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का मोबाइल अटेंड नहीं होने से प्रशासन का पक्ष नहीं जाना जा सका। बताया जा रहा है कि 15 उपद्रवी हिरासत में लिये गये हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’