• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अप्राकृतिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Posted on: Mon, 28, Sep 2020 3:34 PM (IST)
अप्राकृतिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक किशोर को खेलने के लिए घर से से बुलाकर चाकू के बल पर दो युवकों ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर किशोर के पिता से पांच लाख रुपए रंगदारी मांगी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक डा० श्रीपति मिश्र ने बताया कि लार थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 सितम्बर को एक किशोर अपने घर पर अकेले था। गांव के दो युवक उसको खेलने की बात कह कर अपने साथ घर ले गए। दोनों युवकों ने चाकू दिखाकर किशोर के साथ कुकर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया।बाद में युवकों ने किशोर के पिता को फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी नेहाल पुत्र सलीम और एहतेशाम पुत्र सुहेल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल