• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मुजफ्फरनगर में फिर माहौल तनावपूर्ण

Posted on: Fri, 18, Mar 2016 12:51 PM (IST)
मुजफ्फरनगर में फिर माहौल तनावपूर्ण

मुजफ्फरनगर: ढाई साल पहले साम्प्रदायिक दंगो का दंश झेल चुके मुजफ्फरनगर में एक एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मामूली सी बात को लेकर 2 समुदाय के लोग आमने सामने आ गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुजफ्फरनगर कोतवाली नगर क्षेत्र के हनुमान चैक के पास कल रात एक लडकी को दूसरे समुदाय के एक युवक ने छेड़ दिया था। लडकी के भाई ने बहन छेड़ने के आरोपी की पिटाई कर दी। सुबह आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ लडकी के भाई की पिटाई कर दी।

मामूली बात से शुरु हुआ यह मामला धीरे -धीरे साम्प्रदायिक तनाव का रुप लेने लगा। दोनो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के बी सिंह ने बताया कि बवाल होने वाले स्थान पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों से बात की जा रही है।

उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। दोनो पक्षों में बातचीत चल रहा है। गौरतलब है कि सितम्बर 2013 में हुए मुजफ्फरनगर और उसके आस पास क्षेत्रों में साम्प्रदायिक दंगो में 68 लोग मारे गए थे और 50 हजार से अधिक बेघर हो गए थे। एक बार फिर शरारती तत्वों ने यहां का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।