• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आगरा में भीषण हादसा, 6 की मौत

Posted on: Sun, 03, Dec 2023 10:51 AM (IST)
आगरा में भीषण हादसा, 6 की मौत

आगरा, उ.प्र.। शनिवार को हुये भयानक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्रक द्वारा ऑटो को टक्कर मारने से हुआ। हादसे में ऑटो में सवार दादी और पोते समेत 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, तीन पुरुष और एक 13 साल का बच्चा शामिल है। घटना के बाद आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर 7 किमी. तक लंबा जाम लग गया।

घटना गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने की है। उधर, ब्ड योगी ने सभी मृतकों के प्रति दुख व्यक्त किया है। पौने दो घंटे पुलिस ने जाम खुलवाया। एक ऑटो 8 सवारियों को लेकर भगवान टॉकीज की तरफ से सिकंदरा की तरफ जा रहा था। यहां गुरुद्वारा गुरु का ताल कट के पास ऑटो के आगे एक ट्रक चल रहा था। इसी बीच पीछे से एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो दो ट्रकों के बीच में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पोते के शवों के टुकड़े हाईवे पर बिखर गए। सेंट एंड्राइड स्कूल की टीचर मोनिका की भी जान चली गई। वह स्कूल से पढ़ाकर ऑटो से घर लौट रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, घटना में एक युवक टक्कर लगने के बाद दूर जाकर गिरा। हादसा देखकर वह डर कर भाग गया। ट्रक ड्राइवर भी ट्रक को छोड़कर भाग गया। हादसे में मोनिका वर्मा (27) पत्नी रविंद्र वर्मा निवासी बाईंपुर, सिकंदरा। प्रेम किशोर (22) पुत्र संतोष कुमार निवासी नारखी, फिरोजाबाद। बच्चू सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी बाबरपुर, सिकंदरा। सुनील(35) पुत्र कालीचरण निवासी ताल सैमरी (ताजगंज) सींगना अपनी बहन प्रीति के घर जा रहा था। दादी रेखा शर्मा (60) निवासी आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-5। पोता अथर्व शर्मा पुत्र योगेंद्र शर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-5।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।