• Subscribe Us

logo
06 मई 2024
06 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

वीकेंड लाकडाउन का पालन कराने को मुस्तैद रही खाकी

Posted on: Sun, 18, Apr 2021 10:04 PM (IST)
वीकेंड लाकडाउन का पालन कराने को मुस्तैद रही खाकी

संतकबीर नगर (संजय श्रीवास्तव) कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए 36 घंटे के वीकेंड लॉकडाउन को पूर्णतः सफल बनाने के लिए जिले के पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। डीएम दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तूभ के निर्देश पर पुलिस प्रशासन को वीकेंड लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन करने के आदेश दिए गये थे।

जनपद की पुलिस सुबह से ही आने जाने वालों से टोका टोकी करना शुरू कर दिया। इसी क्रम में बेलहर कला प्रभारी निरीक्षक अनिल दुबे ने अपने हमराहियो के साथ पैदल गश्त की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने अपने टीम के साथ सड़को पर हालातो का जायजा लिया। आने जाने वाले लोगो से पूछताछ की। जिन लोगो के पास ठोस वजह नहीं थी उन लोगो से माफीनामा भी भरवाया और सख्त हिदायत भी दी की सरकार के आदेशो का पालन करे। प्रभारी निरीक्षक अनिल दुबे ने बताया लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। जो लोग वेवजह घूमते मिलेंगे उनके खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा उनकी टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है और यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।