• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पर्यटकों के लिये अच्छी खबर, अब कर सकेंगे ताज का दीदार

Posted on: Sun, 20, Sep 2020 5:34 PM (IST)
पर्यटकों के लिये अच्छी खबर, अब कर सकेंगे ताज का दीदार

आगरा (राहुल कुलश्रेष्ठ) पर्यटक 17 मार्च से बंद ताजमहल और आगरा का किला देख सकेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों ने इन दोनों स्थलों को फिर से खोलने के लिए सभी जरूरी इंतजामात कर लिए हैं। इस दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करना होगा। 17वीं सदी के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब ताजमहल 188 बंद रहा।

ताजमहल का निर्माण 1632 से 1648 के बीच हुआ। अब तक तीन बार इसके दरवाजे बंद हुए हैं। पहली बार साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के दौरान ताजमहल 15 दिन बंद रहा था। 1978 में बाढ़ के दौरान सात दिन के लिए बंद रहा। इसके बाद कोरोना वायरस के चलते 17 मार्च को ताज के दीदार पर 15 दिन की पाबंदी लगी थी। बाद में इसे अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया था। ताजमहल में एक दिन में अधिकतम पांच हजार और आगरा किला में 2500 पर्यटकों को एंट्री मिल सकेगी। विदेशियों को एंट्री टिकट के लिए 1100 रुपए और देश के पर्यटकों को 50 रुपए देने होंगे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।