• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

प्रीतम सिंह को उत्तराखण्ड कांग्रेस की कमान

Posted on: Fri, 05, May 2017 6:10 PM (IST)
प्रीतम सिंह को उत्तराखण्ड कांग्रेस की कमान

हल्द्वानी (कुंदन शर्मा) कांग्रेस आलाकमान द्वारा प्रीतम सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने उन्हे बधाई दिया है। उन्होने कहा प्रीतम सिंह के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा।

कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ेगा। कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद इस समय रिवीजन कर रही है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ दोबारा खड़ी होकर चुनाव लड़ेगी।

काशीपुर उधमसिंह नगर महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एवं कार्यकर्ताओं ने भी उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को बनने पर हार्दिक बधाई दी। नई ताजपोशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।