• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

कोटा में रामनवमी जुलूस के दौरान करंट लगने से 3 की मौत, 4 गंभीर

Posted on: Thu, 30, Mar 2023 11:21 PM (IST)
कोटा में रामनवमी जुलूस के दौरान करंट लगने से 3 की मौत, 4 गंभीर

राजस्थान डेस्कः कोटा में रामनवमी के जुलूस के दौरान गुरुवार को करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा सुल्तानपुर कस्बे के कोटडादीप गांव में हुआ है। दरअसल अखाड़े के युवक करतब दिखा रहे थे। उसी दौरान एक युवक का चक्र ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर जाकर अटक गया। चक्र को उतारते समय 7 युवक करंट की चपेट में आ गए।

इन्हें इलाज के लिए सुल्तानपुर हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। करतब दिखाने वाले सभी लोग श्री मंशापूर्ण व्यायामशाला, बड़ौद नगर से जुड़े हुए थे। मरने वाले तीन युवकों में महिंद्र, अभिषेक और ललित शामिल हैं। जबकि हिमांशु , राधेश्याम, अमित और एक अन्य को गंभीर घायल हालत में सुल्तानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश जिन्दा को मुर्दा दर्शाने वाले को क्लीनचिट Deoria: जीवनसाथी से विवाद, जीवनलीला खत्म, बेटी का भी कत्ल DELHI - New Delhi: केजरीवाल को अंतरिम जमानत, 02 जून को करना होगा सरेंडर GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार