• Subscribe Us

logo
08 मई 2024
08 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

अनाथ आश्रम में किशोरी के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुई जानकारी

Posted on: Tue, 30, Nov 2021 8:02 AM (IST)
अनाथ आश्रम में किशोरी के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुई जानकारी

देहरादून, उत्तराखण्डः देहरादून के एक आश्रम में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। आरोपी भी आश्रम में ही रहने वाला नाबालिग छात्र बताया जा रहा है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है। मंगलवार को उसके मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आरोपी छात्र पर कार्रवाई की जाएगी। 

आश्रम में 50 बच्चे (किशोर व किशोरियां भी) रहते हैं। इनमें से एक किशोरी की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। इसकी जानकारी वहां की वार्डन को हुई तो उसने प्रेग्नेंसी टेस्ट किट से चेक किया। पता चला कि वह तो गर्भवती है। इसके बाद उससे पूछताछ हुई तो उसने एक किशोर का नाम बताया। बताया कि उसका किशोर से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान उसने यह हरकत उसके साथ की है। रविवार शाम को आश्रम के प्रधान की ओर से किशोर के खिलाफ तहरीर दी गई। शहर कोतवाल कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि उनकी तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भैंस पर सवार होकर निकले थे नामांकन करने, प्रस्तावकों की वजह से चकनाचूर हो गया सपना फर्जी प्रमाण पत्र नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज Lucknow: मायावती ने आकाश आनंद से छीने सभी अधिकार, बीजेपी पर आग उगल रहे थे आकाश