• Subscribe Us

logo
08 मई 2024
08 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बैंक में फायरिंग, 7 लोग घायल

Posted on: Mon, 23, Aug 2021 10:44 AM (IST)
बैंक में फायरिंग, 7 लोग घायल

बिजनौरः (फैसल खान) जिले के स्योहारा में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में अचानक गार्ड की बन्दूक से फायरिंग हो गई। बताया जा रहा है बैंक का गार्ड बंदूक चेक कर रहा था। तभी अचानक गोली चल गई। गनीमत रही कि गोली जमीन पर लगी, लेकिन उससे निकले छर्रे आसपास खड़े लोगों को लगे। इसमें एक बुजुर्ग महिला सहित सात लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान सुन्दर सिंह निवासी ग्राम दौलताबाद, हरफूल निवासी ग्राम धींगरपुर, नवीन चौधरी निवासी ग्राम आसराखेड़ा, वासु निवासी ग्राम जटनंगला, श्याम सिंह निवासी ग्राम मुंडाखेड़ी और 70 वर्षीय चंद्रो देवी व उनका बेटा करणवीर निवासी गांवड़ी के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष नरेंद्र गौड़ का कहना है कि सभी लोगों के पैरों में छर्रे लगे हैं, कोई गंभीर घायल नहीं है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।