• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

दुर्गन्ध का रहस्य खुला तो आंखें खुली रह गयीं

Posted on: Sun, 03, Jun 2018 8:40 PM (IST)
दुर्गन्ध का रहस्य खुला तो आंखें खुली रह गयीं

मधुबनी (रामकृष्ण मंडल) यह घटना मधुबनी जिले के सकरी थानान्तर्गत रहिका प्रखंड की मकसूदा पंचायत के माली भयटोली की है जहां पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिल पति की हत्या कर दी। फिर उसकी लाश को बोरी में बंद कर घर में छिपा घर में ताला बंद किया और फरार हो गई।

जब घर से लाश की दुर्गंध निकलने लगी तो रविवार सुबह लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो दुर्गंध के मारे नाक बंद कर किसी तरह बोरे को खोला तो उसमें से सड़ी हुई लाश बरामद हुई। मृतक उमेश पासवान (उम्र 42 वर्ष) के पिता जोगिन्दर पासवान के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस नरपतिनगर, कनकपुर निवासी महिला के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दर्ज प्राथमिकी मुताबिक उमेश पासवान नेपाल के ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था और वहीं पत्नी संग रहता था।

करीब एक माह पूर्व पत्नी से झगड़ा होने पर उमेश माली भयटोली स्थित अपने गांव चला आया था। बीते शुक्रवार को नेपाल से उसकी पत्नी भी पहुंच गई और उसी रात अपने प्रेमी संग मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर एसिड शरीर पर डालकर लाश को नष्ट करने का प्रयास किया। पति के शव को उसने बोरी में डाल घर की किवाड़ आगे से बंद कर दी और फरार हो गई। रविवार सुबह लाश की गंध फैलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मामले का पता चल सका है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया