अमर सिंह दिल में थे, दिल में रहेंगे-मुलायम
अमर सिंह दिल में थे, दिल में रहेंगे-मुलायम
इटावाः समाजवादी पार्टी से अलग हो चुके अमर सिंह को लेकर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव अभी भी काफी नरम हैं। उन्होंने इसका सार्वजनिक रूप से इजहार करते हुए कह डाला कि अमर सिंह उनके दिल मे थे, हैं और रहेगे। यादव ने अमर सिंह के सपा मे शामिल होने के मुददे पर साफ किया कि अमर सिंह उनके दिल में हैं और रहेगे। बेशक वह अब पार्टी मे न हो लेकिन उनके दिली रिश्ते हमेशा कायम रहेगे। यादव ने आम जनता से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा कि अमर सिंह से उनके परिवारिक रिश्ते हैं ,जो हमेशा बने रहेंगे। मुलायम सिंह यादव के उनके पैतृक गांव सैफई मे हाल ही में मनाए गए जन्मदिन पर अमर सिंह उनको केक खिलाने के लिए जया प्रदा के साथ आए थे।