• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, दरिदे को तलाश रही पुलिस

Posted on: Fri, 13, May 2022 11:05 PM (IST)
तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, दरिदे को तलाश रही पुलिस

यूपी डेस्कः सहारनपुर में तमंचे की बल पर खेत पर मजदूरी करने गई 16 साल की एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह खेतों के रास्ते फरार हो गया। हिंदू संगठन के लोगों ने घटना का कड़ा प्रतिरोध किया है। मामला थाना नागल क्षेत्र का है।

किशोरी पड़ोसी महिला के साथ मजदूरी करने गई थी। दोपहर करीब 12.30 बजे मुस्लिम समुदाय के युवक ने किशोरी को खेत में अकेला समझकर खेत में खींच लिया, लेकिन किशोरी की आवाज सुनकर महिला भी पहुंच गई। आरोपी युवक ने तमंचा महिला के ऊपर तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामले में बाला सुंदरी देवबंद के अध्यक्ष पं.सत्येंद्र शर्मा, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय एवं शिवाजी सेना के पदाधिकारियों के साथ-साथ हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने इंस्पेक्टर से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र गौतम का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’