• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बंद मकान में चारपाई से बंधी मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

Posted on: Mon, 22, Nov 2021 4:57 PM (IST)
बंद मकान में चारपाई से बंधी मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

(सौरभ वार्ष्णेव) मथुरा, उ.प्र.जिले के मूला गांव में सोमवार को एक बंद मकान में चारपाई से बंधा महिला का शव मिला है। आसपास के लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मकान तीन चार दिनों से बंद था। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तोड़ दरवाजा खोला। कमरे के अंदर एक महिला का शव चारपाई से बंधा मिला। जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी ग्रामीण और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। मामला मांट थाना क्षेत्र का है। यहां के गांव मांट मूला में ईदगाह के पास एक मकान में स्मृति (35) अपने पति डोली के साथ रह रही थी। चारपाई के निकटं बिजली के तार पड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि स्मृति की हत्या शायद करंट दे कर की गई है। वारदात के बाद से ही उसका पति डोली फरार है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: फायर स्टेशन पर तैनात आरक्षी पर यौन शोषण का आरोप GUJRAT - Bharuch: देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, मां बेटा गिरफ्तार