• Subscribe Us

logo
30 अप्रैल 2024
30 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

मंगलवार को देशभर में 42114 कोरोना मरीज मिले

Posted on: Wed, 21, Jul 2021 9:43 AM (IST)
मंगलवार को देशभर में 42114 कोरोना मरीज मिले

नई दिल्लीः मंगलवार को देशभर में 42114 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 36857 लोग इलाज के बाद ठीक हुये और 3998 लोगों की मौत हो गयी। हालांकि, मौत का आंकड़े में इतनी बड़ी बढ़ोतरी महाराष्ट्र में पुरानी मौतों को पोर्टल पर अपडेट करने की वजह हुई। यहां बीते दिन कोरोना के 147 मरीजों की ही मौत हुई। देश में अभी 4.01 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

अभी तक के आंकड़ों की बात करें तो अब तक कुल 3.12 करोड़ लोग संक्रमित हुये हैं। इनमें 3.03 करोड़ लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुये और 4.18 लाख मरीजों की मौत हो गयी। आइये राज्यों की स्थिति जानते हैं। केरल में मंगलवार को 16,848 लोग संक्रमित पाए गए। 12,052 लोग ठीक हुए और 104 लोगों की मौत हो गई। 1.26 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में मंगलवार को 9,389 लोग संक्रमित पाए गए। 7,510 लोग ठीक हुए और 3,656 लोगों की मौत हो गई। 94,593 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 69 लोग संक्रमित पाए गए। 155 लोग ठीक हुए और 9 की मौत हुई। 1,093 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में मंगलवार को 44 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 37 लोग ठीक हुए। 569 मरीजों का इलाज चल रहा है। गुजरात में मंगलवार को 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 61 लोग ठीक भी हुए। 411 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। राजस्थान में मंगलवार को 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 66 लोग ठीक भी हुए। 391 मरीजों का इलाज चल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में आडिशा की रहने वाली महिला मजदूर की लाश पेड़ से लटकती मिली किसान कांग्रेस के नेशनल काआर्डिनेटर बने रामभवन शुक्ल अखिलेश के नाते बार बार हार रही समाजवादी पार्टी- हरीश द्विवेदी ग्राम पंचायत सचिव की तैनाती न होने से ग्रामीणों में रोष महिला कांग्रेस की बैठक 01 मई को Lucknow: सात साल की छात्रा संग प्रिंसिपल ने किया रेप DELHI - New Delhi: बाबा रामदेव को एक और झटका, पतंजलि की 14 दवायें बैन