• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

नैनी झील में लहराया तिरंगा

Posted on: Mon, 15, Aug 2016 10:00 AM (IST)
नैनी झील में लहराया तिरंगा

देहरादून: आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डुबा हुआ है। हर जगह पर तिरंगा लहराता हुआ दिख रहा है। वहीँ उत्तराखंड की बात करें, तो यहां के लोगों ने आजादी का जश्न अलग ही तरीके में मनाते हुए नज़र आए।

स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के अल्फाज। ऐसा ही नजारा दिखा नैनी झील में। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह नासा क्लब के सदस्य यशपाल रावत के नेतृत्व में युवाओं ने झील में तिरंगा लहराया और देशभक्ति का पैगाम दिया।

आज सुबह होते ही नैनीताल के लोग हाथों में तिरंगा लेकर तल्लीताल डांठ में पहुंच गए। आजादी के महानायक महात्मा गांधी तो मल्लीताल में भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

गुलामी के दौर में जन्मे वरिष्ठ अधिवक्ता डीडी रुबालि हर एक में जोश भरा। सैकड़ों स्कूली बच्चों ने तल्लीताल से माल रोड होते हुए प्रभातफेरी निकाली। पूरा शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। तमाम विभागों के अधिकारी, राजनेता, आम नागरिक सब देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आए।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।