सहारनपुर की किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार
सहारनपुर की किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार
सहारनपुर: यूपी में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनायें थमने का नाम नही ले रही हैं। ताजा मामला सहारनपुर का है। सहारनपुर के कुतुबशेर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार बेहट इलाके के एक मुहल्ले के चार युवकों ने उसी इलाके की किशोरी का अपहरण कर लिया और मेघ छप्पर गांव के एक मकान में बंधक बनाकर तीन दिनों तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से किसी तरह बच निकल कर भागने में कामयाब हुई किशोरी ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीडिता की मां ने चार आरोपियों के खिलाफ सहारनपुर थाने में नामजद मामला दर्ज कराया है।