• Subscribe Us

logo
22 मई 2024
22 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रतापगढ़ में सभासद की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म

Posted on: Sat, 06, Apr 2024 9:31 PM (IST)
प्रतापगढ़ में सभासद की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म

यूपी डेस्कः भाजपा की पुरानी गारण्टियां फेल हो चुकी हैं, अब लोकसभा चुनाव आया तो नई गारण्टियों का झांसा दिया जा रहा है। गृहमंत्री पूर्व में हुये चुनावों की जनसभाओं में कहा था अब यूपी महिलायें आधी रात में गहने लादकर सड़कों पर निकल सकती हैं। हालात ऐसे हैं लोग घरों में अपनी इज्जत नही बंचा पा रहे हैं। ताजा मामला प्रतापगढ़ का है।

अंतू थाना क्षेत्र के गांव में जमीनी रंजिश को लेकर सभासद की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कियाहै। वहीं पीड़िता का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। दूसरे पक्ष की महिला ने भी मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के इंतजार में हैं। पति का आरोप है कि पड़ोस के कुछ लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और के प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचाई है। प्रतापगढ़ के अंतू नगर पंचायत के एक सभासद का जमीन को लेकर दूसरे व्यक्ति से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच बृहस्पतिवार को जमीन को लेकर विवाद हुआ।

पुलिस ने दोनों को पक्षों को शांति भंग में आशंका में चालान किया। बृहस्पतिवार की रात एक पक्ष की महिला घर के पीछे लकड़ी लेने गई थी। उसी दौरान पड़ोस के लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। वह खोजते हुए जब पहुंचा तो आरोपी भाग निकले। खून से लथपथ पीड़िता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गैंगरेप पीड़ता के परिजनों पर विरोधी पक्ष की महिला ने मारपीट का केस दर्ज कराया है। महिला के अनुसार पुराना कच्चा मकान गिराकर उस पर पक्के मकान निर्माण के लिए पिलर बनाने का काम चल रहा है। उक्त जमीन का पड़ोस के लोगों से विवाद चल रहा है। सीओ सिटी शिवनारायण वैश ने कहा महिला का मेडिकल करने के लिए दो डॉक्टरों की टीम बनी है। उसका मेडिकल कराया जायेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: लोकसभा चुनाव में एक तरफ रामभक्त, दूसरी तरफ रामद्रोही आधी आबादी ने लगाया जोर, कहा फिर सांसद बनेंगे हरीश