• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

टायर फटने से बेकाबू हुई कार नाले में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल

Posted on: Fri, 05, Nov 2021 9:57 PM (IST)
टायर फटने से बेकाबू हुई कार नाले में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल

संतकबीर नगर, उ.प्र.। जिले में नेशनल हाईवे-28 पर शुक्रवार को अचानक टायर फटने से बेकाबू कार नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय फैजाबाद में चल रहा है। हादसा कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कांटे जिगीना के हुआ। बताया गया कि कार जौनपुर से नेपाल जा रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में शामिल सभी जौनपुर जनपद के घनश्यामपुर थाना बदलापुर के निवासी हैं। इसमें नीरज बरनवाल पुत्र रमेश बरनवाल की मौत हो गई। रोहित त्रिपाठी पुत्र हरसू त्रिपाठी, विकास सोनी पुत्र विनय सोनी, धीरज पुत्र छेदीलाल और हिमांशु पुत्र पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अभी चल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।