• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बाप बेटे आपस में भिड़े, बाप की मौत, बेटा फरार

Posted on: Fri, 24, Jul 2020 10:52 AM (IST)
बाप बेटे आपस में भिड़े, बाप की मौत, बेटा फरार

संतकबीर नगरः खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी क्षेत्र के बयारा गांव में में पिता-पुत्र के बीच बुधवार की रात झगड़ा हो गया। आपस में हुई मारपीट में पिता की मौत हो गई। घटना के बाद पुत्र फरार हो गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने बेटे अैर बहू के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। गांव की रहने वाली संगीता चौरसिया ने बताया कि परिवार में उनकी तीन पुत्रियां हैं

पूजा, कविता, राधा और दो पुत्र मनोज कुमार एवं विनोद कुमार हैं। छोटा लड़का विनोद दिल्ली में रोजी-रोटी कमाने के लिए रहता है। बड़ा बेटा बहू के साथ यहीं रहता है। वह आए दिन विवाद करता रहता है। बुधवार की रात भी उसने झगड़ा शुरू कर दिया। पति रामपत (55 वर्ष) ने विवाद टालने की नीयत से गांव के बाहर जाकर पुलिया पर बैठ गए। मनोज अपनी पत्नी शर्मिला के साथ मिलकर उन्हें घर पर ले आया। फिर लाठी-डंडे से मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव के लोगों की मदद से रामपत को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी मौत गई।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’