• Subscribe Us

logo
07 मई 2024
07 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

6 महीने से अपनी शिष्या के साथ दुष्कर्म कर रहा था कलयुगी शिक्षक

Posted on: Tue, 05, Apr 2022 11:00 PM (IST)
6 महीने से अपनी शिष्या के साथ दुष्कर्म कर रहा था कलयुगी शिक्षक

बिहार डेस्कः (राजेश साहू) महिलाओं पर हो रहे अत्याचार में कमी नही आ रही है। हादसे हैरान करने वाले हैं। बिहार के खगड़िया में एक शिक्षक ने अपनी ही शिष्या से लगातार 6 माह तक यौन शोषण किया। लड़की जब गर्भवती हो गयी और परिजनों को पता चला तो पुलिस से शिकायत की। इस बात से नाराज शिक्षक ने मंगलवार को अपनी शिष्या के परिजनों के साथ पुलिस के सामने ही मारपीट की।

घटना में पीड़ित लड़की के चाचा, पिता सहित उसके भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। मामला बेलदौर थाना क्षेत्र के कुरहा बासा गांव के एक निजी स्कूल का है। आरोपी शिक्षक का नाम मो. जुबेर है। उस पर आरोप है कि उसने 8वीं की छात्रा को शादी का झांसा देकर करीब 6 माह तक यौन शोषण किया। जिस समय आरोपी शिक्षक और उसके समर्थकों ने मारपीट की।

उस समय खगड़िया महिला थाना अध्यक्ष किरण कुमारी भी मौजूद थी। किसी भी पुलिस कर्मी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। महिला थानाध्यक्ष किरण कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के बाद पुलिस वहां जांच के लिए गई थी। उस समय हमारे पास पुलिस जवान कम थे, इसलिए वहां से निकल गए। इधर, बेलदौर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जल्द ही उनकी रिफ्तारी की जायेगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में नहाने गये किशोर की डूबने से मौत न्योता बांटने जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत रूधौली विधानसभा से रामप्रसाद चौधरी को मिलेगी ऐतिहासिक बढ़त- बसंत चौधरी श्री कृष्णा कंसल्टेंसी का उद्घाटन, एक ही स्थान पर मिलेंगी सभी बीमा सेवायें- बसन्त चौधरी बाल विवाह की शिकायतों पर होगी त्वरित कार्यवाही बसपा नेता पूर्व प्रत्याशी अशोक कुमार मिश्र ने त्याग पत्र दिया