• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कुशीनगर में सड़क हादसाः 4 युवकों की मौत

Posted on: Sun, 30, May 2021 10:45 AM (IST)
कुशीनगर में सड़क हादसाः 4 युवकों की मौत

कुशीनगरः (Vishal) जिले में शनिवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पुल से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी बारात से लौट रहे थे। यह हादसा नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के खैरटिया पुल के पास हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबकि, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में कसया क्षेत्र के डुमरी पकवा इनार गांव से शनिवार रात बारात आई थी। बारात में शामिल कार सवार पांच लोग अपने-अपने घर लौट रहे थे। लेकिन नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित नगर के खैरटिया पुल के पास कार रेलिंग से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। पांचों युवक कार में फंस गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचित किया। ग्रामीण जब पास पहुंचे तो इंजन चालू था। उसमें से धुआं निकल रहा था। पुलिसकर्मियों ने पांचों युवकों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक तीन की मौत हो चुकी थी। मृतकों की शिनाख्त उदित राव (26 साल), सोनू गुप्ता (25 साल) और नन्हें दीक्षित (28 साल) के रुप में हुई। ये सभी कसया क्षेत्र के पकवा इनार गांव के रहने वाले थे। एक की शिनाख्त नही हो पाई थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार कांग्रेस के न्याय पत्र पर मतदाताओं को भरोसा व्यय प्रेक्षक आर.एल. अरूण प्रसाद ने की बैठक, कहा आपसी सहयोग से सम्पन्न होगा चुनाव Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया