• Subscribe Us

logo
08 मई 2024
08 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

रंजिश में सपा नेता की गोली मारकर हत्या

Posted on: Tue, 30, Aug 2016 4:49 PM (IST)
रंजिश में सपा नेता की गोली मारकर हत्या

बुलंदशहर: स्याना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की दोपहर रंजिश के चलते सपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार गांव वैरा फिरोजपुर निवासी योगेश त्यागी रविवार की दोपहर अपने घर पर खाना खा रहा था तभी गांव का ही एक युवक अपने आधा दर्जन साथियों के साथ वहां आया और उसे किसी बहाने से अपने साथ ले गया। रास्ते में उसने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे योगेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का भाई नरेन्द्र त्यागी उर्फ टीटन सपा विधानसभा महासचिव के पद पर है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।