• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गरीब का आशियाना जलकर राख, दाने दाने को हुआ मुंहताज

Posted on: Wed, 15, Sep 2021 11:18 AM (IST)
गरीब का आशियाना जलकर राख, दाने दाने को हुआ मुंहताज

बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान) चॉदपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर भसोडी इलाके में अचानक आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख गया। साथ-साथ खाने-पीने तथा कपड़े और नगदी सहित अन्य सामान भी जल गये। गांव के बीचों बीच अचानक से आग की लपटें उठने लगी। लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर दौड पडें।

लेकिन बचाव कार्य शुरू होने से पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने गरीब के आशियाने को जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों ने आस पास के घरों से नल के पानी से कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परन्तु तब तक गरीब का सबकुछ जलकर राख हो गया था। मामला थाना चाँदपुर के शाहपुर भसोडी इलाके का है जहां राम सिंह नाम के व्यक्ति के मकान में अचानक आग लग गई।

जिस वक्त मकान में आग लगी राम सिंह कहीं घूमने गया हुआ था। जब वापस लौटा तो उसने मकान में ऊंची ऊंची आग की लपटे उठती हुई देखी। वहीं स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता मकान में रखा हुआ सभी कीमती सामान जलकर राख हो गया। राम सिंह ने बताया की वह एक गरीब मजदूर है रोजी रोटी के लिए मजदूरी करता है। अब इस गरीब के आशियाने में आग लगने से उसका सब कुछ जलकर राख हो गया। उसने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।