• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

डाक्टर के पत्नी की दिनदहाड़े हत्या, सनसनी

Posted on: Fri, 13, Jul 2018 11:11 PM (IST)
डाक्टर के पत्नी की दिनदहाड़े हत्या, सनसनी

आजमगढ़ः (अंकित श्रीवास्तव) जनपद के टड़वा थाना क्षेत्र के उंचवा में दिन दहाड़े एक डाक्टर के पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और घटना की छानबीन में जुट गयी। घटना दिन में करीब दो बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार इलाके के जाने माने चिकित्सक डा. शमीम ने दो निकाह किये थे। दूसरी निकाह पहली पत्नी की सगी बहन शबनम से। दोनो के बीच रंजिश थी जो घटना की वजह बताई जा रही है। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के प्रयास में है। पुलिस सूत्रों की माने तो घटना का खुलासा जल्द ही हो जायेगा। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई पारिवारिक रंजिश तो कोई लेनदेन को घटना का कारण बता रहा है। फिलहाल पुलिस सभी विन्दुओं पर जांच कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया