• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

महंगाई के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस की रैली

Posted on: Sun, 12, Dec 2021 10:56 AM (IST)
महंगाई के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस की रैली

बलविन्दर खरोलिया-राजस्थान। महंगाई के खिलाफ आज जयपुर में कांग्रेस की रैली हो रही है जिसमे कांग्रेस की महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी हिस्सा लेंगे। कांग्रेस की रैली से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। गहलोत ने लिखा- आज राजस्थान के लिये एक ऐतिहासिक दिन है, जब केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती अप्रत्याशित मंहगाई के विरोध में जयपुर में राष्ट्रीय महारैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। राहूल गांधी के 12 बजे और प्रियंका गांधी के 1 बजे पहुंचने की खबर है। विद्याधर नगर स्टेडियम में रैली स्थल पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।