• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

दिल्ली आग कांड में मरे मुशर्रफ के परिवार को नही मिली मदद

Posted on: Thu, 06, Aug 2020 5:33 PM (IST)
दिल्ली आग कांड में मरे मुशर्रफ के परिवार को नही मिली मदद

बिजनौर (फैसल खान) 8 महीने पहले दिल्ली में एक बैग फैक्ट्री में आग लगने से जहां 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी तो वहीं इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसमें बिजनौर जनपद के रायपुर सादात थाना क्षेत्र के टांडा माई दास के रहने वाले मुशर्रफ भी थे। दिल्ली में 10 वर्ष से रहकर फैक्ट्री में बैग बनाने का काम भी कर रहे थे।

फैक्टरी में आग लगने पर मृतक मुशर्रफ ने गांव में रह रहे अपने दोस्त को फोन करके बताया था कि बिल्डिंग में आग लग गई है। उसका बचना मुश्किल है। इस हादसे में मुशर्रफ की मौत हो गई थी। मृतक अपने पीछे पत्नी और बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया था। आज 8 महीने बीतने के बावजूद मृतक के परिवार वालो का कहना है कि उन्हें कोई भी सरकारी मदद नही मिली। मुशर्रफ दिल्ली में 10 वर्षों से बैग बनाने का काम फैक्ट्री में कर रहा था। मुशर्रफ की पत्नी इमराना मां रहमत और बच्चे गांव में ही रह रहे है। जबकि मुशर्रफ काफी समय से दिल्ली में इस काम को करके अपने बच्चों का और घरवालों का पेट पाल रहा था।

अचानक से फैक्ट्री में आग लगने के बाद मुशर्रफ ने गांव के अपने एक दोस्त को फोन करके बताया था कि वह आग में घिर चुका है और उसका बचना मुश्किल है। हादसे के समय मृतक मुशर्रफ अपने दोस्त से फोन पर काफी रो रहा था। इस हादसे के बाद राजनीतिक दल के नेता भी मुशर्रफ के घर सांत्वना देने पहुँचे थे और आर्थिक मदद देने की बात कही थी। लेकिन 8 महीने बीतने के बावजूद मृतक के घर वालो को किसी भी तरह की किसी से कोई आर्थिक सहायता नही मिली है। मृतक का परिवार आज भी बेबस नजर आ रहा है। मृत्तक के परिवार को अब भी आस है कि कोई ना कोई उसकी मदद करेगा। सरकारी अमला भी मृतक के परिवार की कोई मदद नही कर रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया