• Subscribe Us

logo
06 मई 2024
06 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

कांग्रेस नेता की करतूत जानकर हैरान हो जायेंगे आप

Posted on: Fri, 22, Jan 2016 2:52 PM (IST)
कांग्रेस नेता की करतूत जानकर हैरान हो जायेंगे आप

जोधपुर जिला परिषद की पूर्व सदस्य की रिपोर्ट के आधार पर उदयमंदिर थाना पुलिस ने गुरुवार को कांग्रेस के जोधपुर देहात जिला महामंत्री और प्रवक्ता बलदेव गोरा के विरुद्ध देह शोषण और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया।

पीडि़ता का आरोप है कि कांग्रेस नेता गोरा ने नशीली दवाई खिला बेहोशी में दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर छह साल तक देह शोषण करता रहा और पुत्र जन्म के बाद मां-बेटे को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

उप निरीक्षक आसुसिंह के अनुसार पावटा क्षेत्र की एक महिला की ओर से पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ के समक्ष पेश परिवाद के आधार पर मूलतरू मिंयासनी हाल जोधपुर निवासी बलदेव गोरा पुत्र जीआर जाट के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण, जान से मारने की धमकियां देने, मोबाइल पर गाली-गलौच व अश्लील संदेश भेजने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी शादीशुदा व एक पुत्री का पिता भी है।

माध्यम राजस्थान पत्रिका




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।