• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Punjab

कर्ज से परेशान भाइयों ने लगाई फांसी

Posted on: Mon, 28, Oct 2019 7:34 PM (IST)
कर्ज से परेशान भाइयों ने लगाई फांसी

नेशनल डेस्कः पंताब के लुधियाना शहर में कर्ज से परेशान तीन भाइयों ने खौफनाक कदम उठाते हुये अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। तीन सगे भाइयों ने फांसी लगा लिया। घटना के बाद जिसने सुना दातों तले उंगलियां दबा ली। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों ने किसी व्यक्ति से कर्ज लिया था। तीनों कर्ज नहीं चुका पाने से परेशान थे।

शनिवार से वे लापता थे। सोमवार को उनके घर से दुर्गंध फैली तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि कुलदीप सिंह (48), मलकीत सिंह (40) और दविंदर (38) के शव घर में अलग-अलग फंदों पर लटके थे। घर में तीनों के पिता हरजिंदर सिंह (73) ही मिले, जो घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सके। वह चलने फिरने में भी लाचार हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस के अनुसार जिस मकान में तीनों युवक और उनके पिता रह रहे थे, उस मकान मालिक से भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।