• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

छेड़छाड़ का आरोपी थाने से फरार, पुलिस महकमे में हड़कम्प

Posted on: Fri, 08, Mar 2024 7:03 PM (IST)
छेड़छाड़ का आरोपी थाने से फरार, पुलिस महकमे में हड़कम्प

बस्ती, 08 मार्च। छेड़छाड़ मामले में थाने पर लाया गया अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर भाग गया। जैसे ही खबर वायरल हुई पुलिस के हाथ पांच फूल गये। हालांकि अभियुक्त के खिलाफ कोई विधिक कार्यवाही नही की गई थी। पूछताछ के ही दौरान पुलिस घटना के बारे में सच्चाई पता करने का प्रयास कर रही थी, कि इसी बीच मौका पाकर वह भाग गया। मामला नगर थाने का है।

कुछ ही देर में जनपद के सभी थानों की पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। सूत्रों की माने तो अभियुक्त लालगंज थाना क्षेत्र में गया है। अभियुक्त के पास उसकी मोबाइल है जिसकी लोकेशन कुछ देर मिली लेकिन बाद में माबाइल बंद हो गई। नगर थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही वह रिकवर हो जायेगा। उसके खिलाफ कोई विधिक कार्यवाही नही हुई थी। तहरीर के संदर्भ में पूछताछ की जा रही थी। पता चला है कि अभियुक्त ने थाना क्षेत्र के महरीपुर के आसपास छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता के पिता ने आजम पुत्र जलील पता अज्ञात व एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरूद्ध थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया था।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र छात्र वृत्ति, फीस भरपाई के सवाल को लेकर मेधा ने चलाया जागरूकता अभियान