• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

हिस्ट्रीशीटर श्रीप्रकाश मिश्र उर्फ झुन्ना पंडित की अपराध से अर्जित 60 लाख की संपत्ति कुर्क

Posted on: Sun, 12, Jul 2020 11:02 AM (IST)
हिस्ट्रीशीटर श्रीप्रकाश मिश्र उर्फ झुन्ना पंडित की अपराध से अर्जित 60 लाख की संपत्ति कुर्क

वाराणसीः कानपुर शूटआउट के बाद यूपी पुलिस अपराधियों के पीछे हाथ धोकर पड़ी है। चुन चुन कर अपराधी वकड़े जा रहे हैं साथ ही गुलत तरीके से बनाई गयी सम्पत्ति को भी पुलिस नेस्तनाबूत कर रही है। वाराणसी में कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर श्रीप्रकाश मिश्र उर्फ झुन्ना पंडित की अपराध से अर्जित 60 लाख की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। झुन्ना पंडित पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। वर्तमान में वह चित्रकूट जेल में बंद है। 16 साल की उम्र में पहली बार हत्या की थी। उस पर हत्या के 10 और लूटपाट, अपहरण, रंगदारी के करीब 40 केस दर्ज हैं।

वह मऊ सदर से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़ा हुआ है। इस कार्रवाई की कमान एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने संभाली। उनके साथ कई थानों की फोर्स थी। एसपी ने बताया कि हाशिमपुर के घर को कुर्क किया गया है। झुन्ना ने 3 सितंबर 2019 को मड़वा गांव में दिव्यांग पान विक्रेता दिलीप पटेल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिव्यांग हत्याकांड में झुन्ना द्वारा दोनों हाथों से गोली चलाने का सीसीटीवी सामने आया था। इस हत्याकांड के बाद उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। अक्टूबर 2019 में झुन्ना को पंजाब पुलिस ने रोपण से गिरफ्तार किया था।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, शानदार जीत के संकेत सेक्टर प्रभारी ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल भूटान में ‘अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुये डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी कार की ठोकर से बाइक सवार दो घायल शहीदों के नाम पर राजनीति कर रही है कांग्रेस एनडीए गठबंधन की जीत के लिये अपना दल एस ने झोंकी ताकत सर्वे भवन्तु सुखिनः के मूलमंत्र से विश्व कल्याण भाव से मनाया गया विश्व यज्ञ दिवस-ओम प्रकाश आर्य Lucknow: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, विराधी कस रहे तंज Agra: स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ने फेंका जूता GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’ UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का कैंसर की बीमारी के चलते निधन