• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

फोर्ब्स की सूची में श्रद्धा कपूर

Posted on: Mon, 29, Feb 2016 1:22 PM (IST)
फोर्ब्स की सूची में श्रद्धा कपूर

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रद्धा कपूर फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया सूची में शामिल होकर बेहद खुश हैं। श्रद्धा का कहना है कि उनके लिए एक प्रेरणा है, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

श्रद्धा ने एक बयान में कहा, इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होकर इस स्थान तक पहुंचना आसान नहीं था। मैं इससे काफी खुश हूं और इस प्रेरणा से आगे बढ़ने के लिए अग्रसर हूं।

बता दें कि इस सूची में शामिल श्रद्धा बॉलीवुड का एकमात्र चेहरा हैं। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और विदेशी कलाकार लियाम हैम्सवर्थ भी फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया सूची में शामिल हैं।

श्रद्धा दूसरी बार फोर्ब्स मैगजीन की सूची में शामिल हुई हैं। इससे पहले वह 2015 में 100 भारतीय हस्तियों की सूची में 57वें स्थान पर थीं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।