• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पूजा जाता हैं सदा मेहनतकश इंसान, श्रम सीकर से सींचता जीवन का उद्यान

Posted on: Tue, 02, May 2017 8:07 PM (IST)
पूजा जाता हैं सदा मेहनतकश इंसान, श्रम सीकर से सींचता जीवन का उद्यान

कौशाम्बी : (संवाद सूत्र) अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जनपद कौशाम्बी के तहसील सिराथू में, निर्माण कामगार मजदूर संघ और टेम्पो, टैक्सी यूनियन संघ द्वारा जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सरकार की योजनाओं और यातायात के नियमों को विस्तार से बता गया। इस अवसर पर जनता को उसके अधिकार और कर्तव्य भी बताये गये।

कार्यक्रम में जनता की सहभागिता देखने लायक रही, बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चियों, नवयुवकों और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया और व्यख्यानों को बहुत गंभीरता से सुना। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक सिराथू माननीय शीतला प्रसाद और मुख्य अथिति के रूप में एआरटीओ शंकरजी सिंह थे। टेम्पो, टेक्सी यूनियन के अध्यक्ष अशोक सोनकर, प्रदीप साहू और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगो, पत्रकारों, पांडा समाज के और गंगा सफाई अभियान से सम्बंधित प्रतिनिधियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जागरूकता कार्यक्रम के अतिरिक्त पैदल मार्च, मंदिर पर पूजा अर्चना कर सभी जनमानस की कुशलता की कामना ईश्वर से किया गया। साथ ही भंडारा का भी आयोजन किया गया। एआरटीओ शंकरजी सिंह ने मजदूर दिवस पर अपनी पंक्तियां साझा की। पूजा जाता हैं सदा मेहनतकश इंसान। श्रम सीकर से सींचता जीवन का उद्यान।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, शानदार जीत के संकेत सेक्टर प्रभारी ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल भूटान में ‘अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुये डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी कार की ठोकर से बाइक सवार दो घायल Lucknow: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, विराधी कस रहे तंज Agra: स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ने फेंका जूता GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’ UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का कैंसर की बीमारी के चलते निधन