• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज़

Posted on: Fri, 16, Feb 2024 7:04 PM (IST)
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज़

नेशनल डेस्कः दो महीने बाद देश में लोकसभा चुनाव है। राजनीतिक दल अब अपना चुनावी एजेण्डा लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी है। ऐसे में कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया गया। दावा किया जा रहा है कि 2018/19 के मामले में आयकर विभगा ने ये कार्यवाही की है। यह जान बूझकर ऐसे समय किया गया जब पार्टी को फण्ड की सख्त जरूरत है।

मार्च 2023 तक कांग्रेस के खातों में 162 करोड़ और बीजेपी के खातों में 5425 करोड़। दोनो में दूर तक कोई मुकाबला नही है। इतने कम पैसों से चुनाव में कांग्रेस बीजेपी का मुकाबला नही कर सकती। भाजपा ने चंदे के रूप में 2019 से लेकर 23 तक 6000 करोड़ रूपये प्राप्त किया है। हालांकि इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ने शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस के फ्रीज खातों पर लगी रोक हटा दी है। एक घंटे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है। माकन ने कहा हमें गुरुवार को जानकारी मिली कि बैंकों ने पार्टी के द्वारा जारी किए गए चेक रोक दिए हैं। वे हमारे चेक क्लियर नहीं कर रहे। कांग्रेस पार्टी के खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं। इसके अलावा क्राउड फंडिंग वाले अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा अभी हमारे पास बिजली का बिल भरने के लिए और अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। अकाउंट फ्रीज होने के कारण न केवल भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बल्कि पार्टी की सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। यह लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भारत विकास परिषद ने की बैठक, शतप्रतिशत मतदान की अपील गली मोहल्लों में समस्याओं का अंबार, वोट मांगने नही जा रहे नेता, नारकीय जीवन जी रहे मड़वानगर के लोग आंख में लेंस लगाने के नाम पर चीटिंग, पीड़ित ने मांगा इंसाफ- Cheating in the name of fitting eye lenses, victim demands justice अज्ञात बोलोरो की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल गोरखपुर में स्कूल गेट से नाबालिग छात्रा को उठा ले गया शोहदाख् पुलिस पीछे पड़ी मनरेगा योजना में मची लूट को रोकने में अधिकारियों को रुचि नहीं साहित्यिक योगदान के लिये डा. वी.के. वर्मा को तीन पुरस्कार गनेशपुर में लंगूर का आतंक, दर्जन भर नागरिकों पर कर चुका है हमला बस्ती में 4 बच्चे डूबे, 2 शव मिले, शेष की तलाश जारी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नुक्कड़ सभा Gorakpur: नवजात में जन्मजात विकृतियों की पहचान कर मुक्ति दिलवा रही हैं रीता एक मिनट तक ताली बजा कर नर्सेज को दिया गया सम्मान Lucknow: युवती संग दुष्कर्म मामले में मौलवी गिरफ्तार GUJRAT - Bharuch: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला इंजीनियर चौदह दिन की रिमांड पर चौथी मंजिले से गिरकर युवक की मौत