• Subscribe Us

logo
07 मई 2024
07 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सिद्धार्थनगर के इटवा में मासूम संग दरिंदगी

Posted on: Sun, 19, Jun 2022 6:09 PM (IST)
सिद्धार्थनगर के इटवा में मासूम संग दरिंदगी

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किये जाने की खबर है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची को बाग में छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंची बच्ची ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। बात पुलिस तक पहुंची। एसओजी टीम, फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम भी पहुंच गई। उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर सैंपल इकट्‌ठा किए। घटना शनिवार की है।

मासूम बच्ची शुक्रवार की रात अपनी मां और दो अन्य बहनों के साथ घर में सो रही थी। आधी रात के समय अज्ञात व्यक्ति उसे घर से उठा ले गया। वह उसे घर से लगभग चार-पांच सौ मीटर दूर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची जब चीखी तो उसका मुंह हाथ से दबा दिया। इसके बाद वह बच्ची को घर के पास स्थित आम के बाग में छोड़कर फरार हो गया। रोते-बिलखते बच्ची घर पहुंची और मां को जगाकर मामले की जानकारी दी। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।