• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

रंजना राजगुरू उधमसिंहनगर की पहली महिला डीएम

Posted on: Sat, 01, Aug 2020 5:30 PM (IST)
रंजना राजगुरू उधमसिंहनगर की पहली महिला डीएम

रूद्रपुर, उत्तराखण्डः (कुंदन शर्मा) नवनियुक्ति जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने आज उधमसिंह नगर कलक्ट्रेट में पहुंचकर निवर्तमान जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल से पहली महिला डीएम के रूप में कार्यभार संभाला। इसके उपरांत नवनियुक्त जिलाधिकारी ने कोषागार मे जाकर डबल लॉक को देखा। श्रीमती रंजना 2010 बैच की आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व वे मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार तथा रूद्रप्रयाग व बागेश्वर मे जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुकी है।

श्रीमती रंजना राजगुरू ने कहा जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोक-थाम, महिलाओ, बच्चों, स्वास्थ, शिक्षा, कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जनपद की अर्न्तराष्ट्रीय, अर्न्तराज्यीय सीमाओ को देखते हुये सभी के साथ आपसी समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था को मजबूत किया जायेगा। उन्होने कहा कि जनपद के हित में जो भी महत्वपूर्ण कार्य होगें वह सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किये जायेगें। आम जनता को जिलाधिकारी से अपनी बात रखने का अधिकार है वे किसी भी समय अपनी बात रख सकते है। उन्होने कहा जनपद मे चलाये जा रहे विकास कार्यो को आगे बढाया जायेगा।

उन्होने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का लाभ अन्तिम व्यक्ति को भी मिले इस पर कार्य किया जायेगा। लोगो को अधिक से अधिक जन सुविधाएं देने के लिए भी कार्य किये जायेंगे। जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने पर अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चैहान, मुख्य कोषाधिकारी भूपेन्द्र प्रसाद काण्डपाल, एसएलओ एनएस नबियाल, नरेश दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने मीडिया से रूबरू होते हुये अपना परिचय दिया। उसके उपरांत मीडिया के प्रतिनिधियो ने अपना परिचय देते हुये जनपद में पहली महिला जिलाधिकारी नियुक्त होने पर बधाई दी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।