• Subscribe Us

logo
04 मई 2024
04 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा प्रतापगढ़, 2 की मौत

Posted on: Thu, 17, Nov 2016 10:58 PM (IST)
गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा प्रतापगढ़, 2 की मौत

प्रतापगढ़: पुरानी रंजिश ने दो लोगों की जान ले लिया। हथिगांवा थाना क्षेत्र के कैमा गांव में हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा होने का अनुमान है। दरअसल एक मुस्लिम परिवार से शादी के पहले बधावा निकल रहा था जिसमें गांव के प्रधान से कुछ कहासुनी हो गई। यह विवाद काफी बढ़ गया। असलहे निकल गये। गोलियां भी तड़तड़ाई। फायरिंग के दौरान आधा दर्जन लोगों को गोली लगी। जिसमें दो की मौके पर मौत हो गई। चार घायल हैं जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अभी भी मृतकों की संख्या वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। बधावा में 500 से अधिक लोग मौजूद थे जिसमें से 24 लोगों को गोली लगी है। घटना की खबर सुनते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच चुकी है। जख्मी लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।