• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

वांटेड सुबोध सिंह गिरफ्तार

Posted on: Sun, 27, May 2018 9:31 AM (IST)
वांटेड सुबोध सिंह गिरफ्तार

पटना (इन्द्रभूषण कुमार) बिहार के राजधानी पटना में शनिवार को पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन राज्‍यों में वांटेड कुख्यात नक्सली सुबोध सिंह को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पटना के बायपास किनारे आर के नगर से हुई है। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले सुबोध पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ था और उसके बाद कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्‍पताल में इलाज करवा रहा था। गुप्‍त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ, पटना पुलिस एवं झारखण्ड पुलिस ने एक साथ की गई कार्रवाई में सुबोध को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि नक्सली संगठन में अरविंद जी के बाद सुबोध को नंबर दो की जगह प्राप्‍त थी। पटना पुलिस उसकी गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है। सुबोध सिंह पर तीन राज्यों की पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था। बिहार, झारखंड और उत्तराखंड की पुलिस को उसकी तलाश थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत