• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भीषण गर्मी से मिली राहत, UP के 24 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

Posted on: Mon, 23, May 2022 3:35 PM (IST)
भीषण गर्मी से मिली राहत, UP के 24 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

लखनऊः यूपी के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए यह संभावना व्यक्त की गई है कि अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पूर्वांचल के जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर की घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि यह मानसून की दस्तक है।

राजधानी लखनऊ में मामूली, और प्रदेश के पश्चिमी इलाके में भारी बारिश हो रही है। एनसीआर के जिलों में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। बिजली की गरज-चमक के साथ गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा, संभल, बिजनौर और अमरोहा में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक ऐसा ही मौसम प्रदेश में बना रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। प्रदेश के पूर्वांचल और पश्चिम के क्षेत्रों में बारिश होगी।

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। बस्ती जिले में भी दिन में 3.00 बजे से अचानक धूल भरी तेज हवायें चलने लगीं, कुछ देर बाद बूंदा बादी शुरू हुई लेकिन बारिश का रूप नही ले सकी। फिलहाल अचानक मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है। लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। फोटो बस्ती में सुहाना हुआ मौसम




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया