• Subscribe Us

logo
07 मई 2024
07 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > अंतरराष्ट्रीय

43 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान में गिरफ्तार

Posted on: Mon, 21, Nov 2016 9:37 AM (IST)
43 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान में गिरफ्तार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अरब सागर की अपनी सीमा में कथित तौर पर प्रवेश करने वाले कम से कम 43 भारतीय मछुआरों को आज गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने इन मछुआरों को सिंध प्रांत के तट के निकट से पकड़ा और इनको कराची ले जाया गया। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया,‘‘मछुआरों के खिलाफ आगे मामला दर्ज करने के लिए उनको डॉक थाने के सुपुर्द कर दिया गया।’’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन भारतीय मछुआरों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा। एधी फाउंडेशन इन मछुआरों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में नहाने गये किशोर की डूबने से मौत न्योता बांटने जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत