• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

काजोल ने खोला अजय से शादी का राज

Posted on: Fri, 02, Sep 2016 3:36 PM (IST)
काजोल ने खोला अजय से शादी का राज

मुंबई: बॉलीवुड की बेहतरीन हीरोइनों में शुमार काजोल ने 1999 में अपने करियर के पीक पर अजय देवगन से शादी रचाई थी। उनकी शादी को 17 साल हो चुके हैं। बॉलीवुड के इस स्टार कपल के दो बच्चे नायसा और युग हैं। उस समय अजय देवगन इतने फेमस स्टार नहीं थे फिर भी काजोल ने उनसे शादी क्यों रचाई थी। इस बात का खुलासा काजोल ने 17 साल बीत जाने के बाद किया है।

काजोल ने बताया कि उन्होंने शादी का फैसला इसलिए किया क्योंकि वह सेटल होना चाहती थीं। जिंदगी में थोड़ा शांत होना चाहती थीं, ताकि प्रोफेशनल फ्रंट पर चीजों को आसानी से ले सकें। इसके बाद ही उन्होंने कहा, मैं अपने करियर को लेकर बिल्कुल क्लियर थीं कि शादी के बाद मैं एक साल में एक फिल्म करूंगी। उस समय यह फैसला मेरे लिए बिल्कुल सही था। इससे पहले मैं करीब आठ या नौ साल काम कर चुकी थी। मैं प्रोफेशनली थोड़ा ब्रेक लेने के लिए तैयार थी।

काजोल और अजय ने 1999 में शादी कर ली थी। बॉलीवुड के इस स्टार कपल के दो बच्चे नायसा और युग हैं। बेटी के जन्म के बाद काजोल ने फिर से बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी की और उन्होंने फना, यू मी, हम, माई नेम इज खान, वी और फैमिली, टूनपुर का सुपरहीरो जैसी कई फिल्मों में काम किया। शाहरुख के साथ हाल ही में आई उनकी फिल्म दिलवाले के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन ने काजोल को काफी निराश किया।

माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।