• Subscribe Us

logo
07 मई 2024
07 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > अंतरराष्ट्रीय

विक्टोरिया झील में नौका डूबी, 86 मरे

Posted on: Fri, 21, Sep 2018 4:59 PM (IST)
विक्टोरिया झील में नौका डूबी, 86 मरे

नैरोबीः विक्टोरिया झील में एक नौका के डूबने से उस पर सवार कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई है। तंजानिया की सरकारी मीडिया ने एक क्षेत्रीय गवर्नर के हवाले से यह जानकारी दी और कहा कि बचे हुए लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विक्टोरिया झील के तट पर स्थित म्वांजा बंदरगाह के क्षेत्रीय आयुक्त जॉन मोंगेल्ला ने ‘सिटिजन’अखबार को बताया कि शुक्रवार सुबह कई शव निकाले गए, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 86 हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, एमवी न्येरेरे नामक इस नौका में 300 से अधिक लोग सवार थे। यह नौका झील के सबसे बड़े द्वीप यूकेरेवे से कुछ ही मीटर पहले डूब गई। माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में नहाने गये किशोर की डूबने से मौत न्योता बांटने जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत रूधौली विधानसभा से रामप्रसाद चौधरी को मिलेगी ऐतिहासिक बढ़त- बसंत चौधरी श्री कृष्णा कंसल्टेंसी का उद्घाटन, एक ही स्थान पर मिलेंगी सभी बीमा सेवायें- बसन्त चौधरी बाल विवाह की शिकायतों पर होगी त्वरित कार्यवाही बसपा नेता पूर्व प्रत्याशी अशोक कुमार मिश्र ने त्याग पत्र दिया