• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

मुख्यमंत्री से मिलने गये रेप पीड़िता के परिजनों संग बदसलूकी, बिहार में गुस्सा

Posted on: Sun, 03, Apr 2022 12:43 AM (IST)
मुख्यमंत्री से मिलने गये रेप पीड़िता के परिजनों संग बदसलूकी, बिहार में गुस्सा

बिहार डेस्कः पटना में शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री आवास के सामने बांका में होली के दिन हुई हैवानियत की शिकार पीड़िता के पिता और सोशल वर्कर योगिता भयाना मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई, इसके बाद वह विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस पर पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और जबरन पुलिस की जीप में डालकर थाने ले गए।

इस दौरान पुलिस और सोशल वर्कर के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दरअसल, जिस वक्त यह घटना हुई उसी समय ब्ड का कारकेड आवास से बाहर निकल रहा था। भयाना ने पुलिस पर बदतमीजी करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री आवास हाई सिक्योरिटी जोन में आता है, उनसे मिलने की एक प्रक्रिया होती है। यह इलाका प्रदर्शन के लिये प्रतिषिद्ध है। उल्लघन करने पर कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है। वहीं पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस द्वारा किये गये व्यवहार को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। होली के दिन रेप के बाद 8 साल मासूम की लाश को बालू में दबा दिया गया था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।